वैश्विक उथल-पुथल से बढ़ी सोने-चांदी की चमक

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (17:39 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच बढ़े तनाव से विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त तेजी और घरेलू स्तर पर जेवराती मांग में सुधार से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए उछलकर 31,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 50 रुपए की बढ़त के साथ 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी पीली धातु की चमक तेज हुई है। अमेरिका और चीन के बीच आयात शुल्क और बौद्धिक संपदा को लेकर बढ़े विवाद से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 7.12 डॉलर चढ़कर 1,339.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 13.9 डॉलर प्रति औंस की भारी बढ़त में 1,341.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। देशों में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की तेजी में 16.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More