Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना टूटा, चांदी लुढ़की

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 155 रुपए फिसलकर 29,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 480 रुपए लुढ़ककर 37800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
वैश्विक स्तर पर सोन में तेजी रही। सोना हाजिर 2.85 डॉलर की बढ़त में 1256.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिका सोना वायदा भी 2.20 डॉलर चढ़कर 1259.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेशों में पीली धातु में तेजी आई है।
 
डॉलर के नरम पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमतों में वृद्धि होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 15.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता गिरफ्तार