Hanuman Chalisa

अमेरिका - ईरान तनाव व मांग कम रहने से सोने में नरमी, चांदी उछली

Webdunia
सोमवार, 24 जून 2019 (19:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को विदेशों के ऊंचे भाव के समाचारों के बावजूद स्थानीय जेवरात बनाने वालों की मांग कम रहने से सोने में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। चांदी औद्योगिक मांग अच्छी रहने से 90 रुपए प्रति किलो उछल गई।
 
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के समाचारों के बीच सोमवार को एशिया बाजार के कारोबार में सोने में तेजी देखी गई। हाजिर कारोबार में सोना 0.6 प्रतिशत और बढ़कर 1,406.56 डॉलर प्रति ट्राय औंस हो गया। शुक्रवार को कारोबार में यह 4 सितंबर 2013 के बाद के उच्चतम स्तर 1,410.78 डॉलर प्रति ट्राय औंस को छू गया था।
 
यूएस सोना वायदा भाव 0.7 प्रतिशत बढ़कर 1,410.20 डॉलर प्रति ट्राय औंस हो गया। चांदी में हालांकि पहले के 15.59 डॉलर प्रति ट्राय औंस की तुलना में शुरुआती कारोबार में विदेशी बाजार में सुस्ती देखी गई। स्थानीय बाजार में औद्योगिक मांग रहने से दाम मजबूत रहे।
 
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए टूटकर 34,270 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी टंच 39,090 रुपए पर 90 रुपए प्रति किलो ऊंची रही। गिन्नी 8 ग्राम का भाव 26,800 रुपए रहा। चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा लिवाली और बिकवाली क्रमश 80,000 तथा 81,000 रुपए बोला गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

Iran-US Conflict : ईरान का जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा, UAE, बहरीन और कतर में भी मिसाइल अलर्ट

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

अगला लेख