dharma sangrah

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग से सोना 170 रुपए चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (15:50 IST)
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 170 रुपए की बढ़त के साथ 33,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, हालांकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी 70 रुपए टूटकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच धारणा मजबूत रही। वैश्विक स्तर पर सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.19 प्रतिशत चढ़कर 1,316.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, वहीं चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15.54 डॉलर प्रति औंस रही।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 170-170 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 33,220 रुपए और 33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 80 रुपए मजबूत हुआ था।
 
गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कायम रहा, वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 70 रुपए टूटकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 8 रुपए के नुकसान से 38,364 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख