Hanuman Chalisa

सोना 240 रुपए लुढ़का, चांदी 180 रुपए फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 240 रुपए लुढ़ककर 32,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 180 रुपए की गिरावट में 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 4.30 डॉलर की गिरावट में 1,341 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.00 डॉलर लुढ़ककर 1,343.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव से अधिक ऊंची कीमत का असर है जिसके कारण खुदरा ग्राहक जेवराती खरीद से कोताही बरत रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

अगला लेख