Hanuman Chalisa

सोना चमका, चांदी में भी 500 रुपए की तेजी

Webdunia
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (15:24 IST)
नई दिल्ली। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू जेवराती मांग बरकरार रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330 रुपए की छलांग लगाकर एक साल से अधिक के उच्चतम स्तर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 500 रुपए की तेजी के साथ 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। लंदन का सोना हाजिर एक डॉलर चढ़कर 1,340.95 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.8 डॉलर की तेजी के साथ 1,344.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
शेयर बाजार के कमजोर पड़ने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है। शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर में तेजी रही थी लेकिन बाद में आई गिरावट का लाभ उठाते हुए निवेशकों ने पीली धातु  का रुख किया। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक तेजी के अलावा घरेलू मांग ने भी सोने की चमक तेज की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख