Hanuman Chalisa

कमजोर पड़ी सोने की चमक, चांदी मजबूत

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (11:21 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह आभूषण विनिर्माताओं तथा खुदरा कारोबारियों की कमजोर मांग से सोने के दाम नीचे आ गए, वहीं दूसरी ओर इस रुख के उलट चांदी चढ़ गई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग से यहां भी धारणा प्रभावित हुई। 
 
शनिवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर बाजार बंद थे। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा निवेश का रुख शेयर बाजारों की ओर होने से भी सर्राफा कारोबार प्रभावित हुआ। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 3 सप्ताह के निचले स्तर 1,269.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
 
राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता त्योहारी सीजन की समाप्ति के बाद किसी प्रमुख गतिविधि के अभाव में 100-100 रुपए टूटकर 30,250 और 30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ वहीं गिन्नी के भाव 24,700 प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहे।
 
हालांकि साप्ताहिक आधार पर चांदी हाजिर 300 रुपए चढ़कर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलीवरी के दाम 475 रुपए चढ़कर 39,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का हालांकि 74,000 प्रति सैकड़ा (लिवाल) 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा (बिकवाल) अपने पिछले स्तर पर कायम रहा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

अगला लेख