Publish Date: Mon, 16 Oct 2017 (16:50 IST)
Updated Date: Mon, 16 Oct 2017 (16:52 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग सामान्य रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा और औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 1.15 डॉलर चमककर 1,304.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.2 डॉलर की बढ़त में 1,306.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर वैश्विक मंच पर मची उथल-पुथल से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की बढ़त में 17.39 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Mon, 16 Oct 2017 (16:50 IST)
Updated Date: Mon, 16 Oct 2017 (16:52 IST)