Hanuman Chalisa

जेवराती मांग से महंगा हुआ सोना

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (15:59 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बावजूद त्योहारी मौसम से पहले थोक जेवराती मांग निकलने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 470 रुपए चमककर 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर औद्योगिक मांग के बीच चांदी 300 रुपए फिसलकर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। सोना हाजिर 9.20 डॉलर टूटकर 1,337.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.10 डॉलर की गिरावट में 1,341.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती लौटने से सोने पर दबाव बढ़ा है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है और पीली धातु कमजोर पड़ती है। साथ ही भू-राजनीतिक तनाव कम रहने से सुरक्षित धातु के रूप में भी सोने का आकर्षण कम हुआ है।
 
इस बीच विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर टूटकर 17.84 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख