Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना और चांदी में तेजी

हमें फॉलो करें सोना और चांदी में तेजी
, शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (16:54 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहे मिश्रित रुख के बीच कम भाव पर खुदरा जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दो दिन की गिरावट से उबरता हुआ 200 रुपए चमककर 30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 700 रुपए महंगी होकर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.80 डॉलर लुढ़ककर 1,319.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा हालांकि 2.4 डॉलर चमककर 1,324.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 17.54 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
 
विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी घरेलू बाजार में पीली धातु को बल मिला है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगी हुई रसोई गैस...