suvichar

सोना और टूटा, चांदी में भी 100 रुपए की गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (14:43 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहता हुआ 50 रुपए लुढ़ककर 30,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी सुस्त रहने से चांदी भी 100 रुपए सस्ती होकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.62 डॉलर लुढ़ककर 1,307.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा भी दो डॉलर फिसलकर 1,312.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 17.42 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के कारण पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा मजबूत डॉलर से भी सोने में गिरावट आई है। हालांकि उत्तर कोरिया तनाव के कारण निवेशकों का सुरक्षित निवेश में रुझान बना हुआ है, जिससे सोने के भाव उतनी तेजी से नहीं लुढ़के हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

युद्ध के बीच ईरान में भूकंप से दहशत, 4.3 तीव्रता के झटके; क्या हुआ न्यूक्लियर टेस्ट?

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन से राहुल सिन्हा तक कई नाम शामिल

अगला लेख