Hanuman Chalisa

सोना 30000 रुपए के पार

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (17:18 IST)
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागने के समाचारों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 550 रुपए उछलकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गईं।
 
इसी तरह औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के भारी उठाव से चांदी में भी तेजी का रुख रहा। चांदी के दाम 41000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघते हुए 41,100 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए, जो कल की तुलना में 900 रुपए का उछाल दिखाता है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर विदेशी बाजारों पर भी रहा, जहां सोने के दाम इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 
 
समाचारों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जो जापान के ऊपर से गई और फिर उत्तरी प्रशांत महासागर में गिरी। घरेलू स्तर पर स्थानीय जौहारियों की बढ़ी मांग ने इस तेजी को बल दिया।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.90 प्रतिशत चढ़कर 1322.41 डॉलर प्रति औंस रहा, जो कि पिछले साल नौ नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी भी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 17.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
 
दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550-550 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल इसमें 50 रुपए की गिरावट थी। आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी 100 रुपए चढ़कर 24,600 रुपए हो गए।
 
सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 900 रुपए चढ़कर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 675 रुपए की तेजी के साथ 39,900 रुपए प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्का लिवाल 1000 रुपए की तेजी के साथ 74000 रुपए तथा बिकवाल 75000 रुपए  प्रति सैकड़ा रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे UP के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

अगला लेख