Hanuman Chalisa

दूसरे दिन टूटा सोना, चांदी स्थिर

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 1,250 डॉलर से नीचे उतरने के कारण बने दबाव से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 29 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी गत दिवस के 38,700 रुपए  प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कारोबार के आरंभ में सोना हाजिर पांच सप्ताह के निचले स्तर 1,242.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। हालांकि डॉलर में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी थमने के कारण बाद में यह 2.60 डॉलर की बढ़त में 1,246.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिका सोना वायदा भी 0.1 डॉलर की तेजी के साथ 1,246.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद से डॉलर में जारी तेजी थमने से आज सोने में बाद में कुछ तेजी लौट आई। वहीं, फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के इस बयान के बाद कि निकट भविष्य में मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है, पीली धातु पर कुल मिलाकर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की मजबूती के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अगला लेख