सोने में 25 रुपए की मामूली तेजी, चांदी 428 रुपए टूटी

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (19:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के साथ रुपए के मूल्य में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 25 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 51,027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
हालांकि चांदी की कीमत 428 रुपए की गिरावट के साथ 61,557 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 77.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More