Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सोने के भावों में हुई 478 रुपए की वृद्धि, चांदी में भी आई 923 रुपए की तेजी

हमें फॉलो करें सोने के भावों में हुई 478 रुपए की वृद्धि, चांदी में भी आई 923 रुपए की तेजी
, सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (17:36 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि और रुपए में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 478 रुपए बढ़कर 49,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं चांदी की कीमत 932 रुपए उछलकर 63,827 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 7,559 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में वृद्धि और रुपए में गिरावट के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 478 रुपए की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 2,302 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में 52% और गोवा में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, भाजपा ने लगाया हिजाब की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप