Data story : सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगातार क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? जानिए कारण

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (22:20 IST)
नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने का दाम एक बार शिखर को छू गए हैं। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव अब तक के नए उच्चतम स्तर पर 56,181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पूर्व मंगलवार को यह 54,816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस दौरान सोने में 1365 रुपए प्रति 10 ग्राम की सबसे बड़ी तेजी दर्ज हुई है। मुंबई में सोने के दाम बढ़कर 55201 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। जनवरी से जुलाई के बीच घरेलू बाजार सोने के दामों में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के दाम पहली बार 72,726 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है।
लगातार क्यों हो रही है बढ़ोतरी :  कोरोना काल में सोने में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। प्राकृतिक आपदा, महामारी और राजनीतिक तनाव के समय सोने में निवेश सुरक्षित माना जाता है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर डॉलर, केंद्रीय बैंकों के ओर से प्रोत्साहन उपायों और बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों से सोने जैसे सुरक्षित निवेश में बढ़ोतरी हुई है। कोरोनाकाल में सोने का ठप पड़ा आयात भी दामों में बढ़ोतरी का एक कारण है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े दाम : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव आज 2020 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.9% की बढ़त के साथ 2.039 डॉलर पर बंद हुआ। इस साल वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी आई है।
 
चांदी में भी बंपर उछाल : बुधवार को दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी के दाम 66,754 रुपए से बढ़कर 72,726 रुपए हो गए हैं। इस दौरान कीमतों में 5972 रुपए की जोरदार तेजी आई है। मुंबई में चांदी के दाम बढ़कर 69225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More