Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रुपए में गिरावट के बीच सोना 265 रुपए टूटा, चांदी में भी रही 786 रुपए की गिरावट

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 265 रुपए के नुकसान के साथ 50,616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी में भी 786 रुपए की गिरावट रही।
 
हालांकि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली तेजी के साथ 1,705 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो मंगलवार को 1,701 डॉलर प्रति औंस थी। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 786 रुपए की गिरावट के साथ 57,244 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
बुधवार को कॉमेक्स में चांदी की हाजिर कीमत 19.45 डॉलर प्रति औंस थी, जो मंगलवार को 19.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी। एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए के मूल्य में नुकसान के बावजूद कॉमेक्स में कल मंगलवार रात आई गिरावट को दर्शाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 265 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे घटकर 79.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रहस्य से पर्दा हटा, आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्यों रखते हैं दाढ़ी?