Gold Import : सोने का आयात रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, त्योहारी मांग से नवंबर में हुआ 4 गुना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (22:51 IST)
Gold imports News : देश में सोने का आयात नवंबर में 4 गुना होकर 14.86 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। मुख्य रूप से त्योहारी और शादी-विवाह की मांग के कारण सोने का आयात बढ़ा है। इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण संपत्ति विविधीकरण के लिए सोने की खरीद, बैंकों की बढ़ती मांग और सीमा शुल्क में कटौती के चलते भी इस कीमती धातु की चमक बढ़ी है। देश के कुल आयात में इस कीमती धातु का हिस्सा 5 प्रतिशत से अधिक है। इस साल अब तक सोने की कीमतें 23 प्रतिशत बढ़कर 78350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं।
 
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। नवंबर, 2023 में सोने का आयात 3.44 अरब डॉलर रहा था। कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आयात 49 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 32.93 अरब डॉलर था।
ALSO READ: Gold Rate Today : सोना फिर 80,000 के पार, लगातार तीसरे दिन उछली चांदी
मंत्रालय के अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत औसत वार्षिक रिटर्न के साथ सोना 2024 (नवंबर तक) में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में से एक है। अधिक आयात एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में कीमती धातु में निवेशकों के मजबूत भरोसे का संकेत देता है।
 
इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण संपत्ति विविधीकरण के लिए सोने की खरीद, बैंकों की बढ़ती मांग और सीमा शुल्क में कटौती के चलते भी इस कीमती धातु की चमक बढ़ी है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक सोने की कीमतें 23 प्रतिशत बढ़कर 78,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं।
 
बजट में सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था। भारत का सोना आयात 2023-24 में 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया था। स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है।
ALSO READ: महंगा होता सोना क्यों है निवेशकों की पहली पसंद, खरीदते समय क्या सावधानियां बरतें?
इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) का स्थान है। देश के कुल आयात में इस कीमती धातु का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है। सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को नवंबर में रिकॉर्ड 37.84 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

संभल का पहलवान पुलिसवाला, DSP अनुज चौधरी की गजब कहानी, लोग पूछ रहे हीरो या विलेन?

अखिलेश यादव ने CM योगी को क्यों कहा तीस मार खां?

इस तरह बढ़ती गई BLA की ताकत, 18 से अधिक हमले, फिर ट्रेन हाईजैक

नवजात का शव मुंह में दबाए घूम रहे कुत्ते का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

UP : कोर्ट में गवाही से पहले गैंगरेप पीड़िता का अपहरण, आरोपी फरार

सभी देखें

नवीनतम

DMK पर भड़कीं निर्मला सीतारमण, रुपए के चिह्न हटाने को बताया खतरनाक मानसिकता

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को बताया पाखंडी, हिंदू-मुस्लिम को लेकर लगाया यह आरोप

डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी, हम 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे

क्‍या यूक्रेन में होगा 30 दिन का संघर्ष विराम, अमेरिकी प्रस्ताव पर पुतिन ने दिया यह बयान

Tamil Nadu : रुपए के नए Logo विवाद से प्रतीक चिह्न के निर्माता ने किया किनारा

अगला लेख
More