सोना 9 माह के निचले स्तर पर, इतने गिरे दाम

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (18:46 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर नौ महीने के निचले स्तर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 90 रुपए की गिरावट के साथ 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर रहने से विदेशों में सोना 0.40 डॉलर चमककर 1,291.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 1,295.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में आई नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो गया है। इससे पीली धातु की मांग के साथ दाम भी बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 15.07 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल क्या रहा है, पीयूष गोयल के दौरे पर क्या हुआ

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग

अगला लेख
More