ganesh chaturthi

सोना 70 रुपए टूटा, चांदी 50 रुपए चमकी

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (17:52 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में पीली धातु में आई गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इनमें नरमी देखी गई। सोना 70 रुपए टूटकर 29,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, हालांकि औद्योगिक मांग में मामूली सुधार से चांदी 50 रुपए चमककर 41,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.95 डॉलर टूटकर 1,202.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, हालांकि भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद में फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.40 डॉलर चढ़कर 1,202.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी से पहले निवेशक सतर्क हैं इसलिए सोना लगभग स्थिर है तथा आने वाले समय में पीली धातु का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रंप सरकार किस प्रकार की वित्तीय नीतियां अपनाती है? यदि शेयर बाजार में अनिश्चितता रही तो सोने को बल मिल सकता है।
 
इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख