पन्ना में 189 कैरेट के 218 हीरों की होगी नीलामी

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (23:44 IST)
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित उथली खदानों से प्राप्त 218 नग हीरो की नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हीरा कार्यालय में की जाएगी। इच्छुक बोलीदार 5  हजार रुपए की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरंत बाद  नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर जेपी आईरीन सिंथिया ने बताया कि नीलामी 25 जुलाई से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोड़कर चालू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा, तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 218 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 189.68 कैरेट तथा अनुमानित राशि 44 लाख 13 हजार 762 रुपए लगभग है, नीलामी में रखे जाएंगे।
 
इसके अतिरिक्त छोटे-बडे किस्म के अनेक हीरों, जिनका वजन कुछ सेंट से कैरेट है, नीलामी में रखे जाएंगे। इच्छुक बोलीदार 5  हजार रुपए की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरंत बाद  नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में मंदिर पर भारत विरोधी नारे पर आया कांग्रेस का बयान

CM रेखा गुप्ता बोलीं- महिलाओं को डर के साए में नहीं रहना चाहिए

संभल में तेज आवाज में हुई अजान, इमाम के खिलाफ FIR, लाउडस्पीकर जब्‍त

IPO बाजार में सुस्ती, पिछले 3 सप्ताह में नहीं हुई किसी भी बड़ी कंपनी लिस्टिंग

राहुल गांधी ने रामचेत की चमड़ा कारोबारी से कराई मुलाकात, अब 'रामचेत मोची' ब्रांड लाने की तैयारी

अगला लेख
More