Publish Date: Fri, 16 Oct 2020 (19:37 IST)
Updated Date: Fri, 16 Oct 2020 (19:39 IST)
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में पिछले 3 सत्रों से चली आ रही गिरावट शुक्रवार को थम गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 324 रुपए की तेजी दर्शाता 51,704 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,598 रुपए की मजबूती के साथ 62,972 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 61,374 रुपए था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,910 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यूरोप में ताजा लॉकडाउन लागू किए जाने की आशंका की वजह से मौजूदा बाजार अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।(भाषा)