वैश्विक स्तर पर सोना चढ़ा, चांदी भी चमकी
Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
, सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (17:50 IST)
नई दिल्ली। रुपए की विनिमय में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 258 रुपए की तेजी के साथ 51,877 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोना 51,619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 837 रुपए बढ़कर 69,448 रुपए प्रति किलोग्राग हो गई जो पहले 68,611 रुपए प्रति किलो बोली गई।
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की दर 21 पैसे घटकर 73.35 रुपए प्रति डॉलर (अनंतिम आंकड़ा) पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,932 डॉलर प्रति औंस और 26.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिकी बाजार में कारोबार न होने से सोमवार को सोने में मामूली दायरे में घटबढ़ हुई।
मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, सोमवार को एशियाई सत्र में सोने में अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार हुआ और कीमतों में उतार-चढ़ाव कम रहा, क्योंकि 'लेबर डे' की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे। (भाषा)
अगला लेख