सोना और महंगा हुआ, चांदी ने भी लगाई 800 रुपए की छलांग

Webdunia
बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (15:36 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में गत दिवस आई तेजी के के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 525 रुपए उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी दो दिन की नरमी से उबरती हुई 800 रुपए की छलांग लगाकर करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 46,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

विदेशों में सोना मंगलवार को 7 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे आज स्थानीय बाजार खुलते ही इसके दाम चढ़ गए। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस की तेजी के बाद बुधवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गई। सोना हाजिर 0.90 डॉलर टूटकर 1,475.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 3.20 डॉलर की गिरावट में 1,481.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते में देरी के संकेत से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि हो सकता है कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह समझौता न हो। इसके बाद सोने में तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

Weather Updates: MP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा है मौसम?

क्या दिल्ली विधानसभा होगी भंग? हरियाणा से मिल रहा है संकेत

live : केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

अगला लेख
More