Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर 39,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 275 रुपए की बढ़त में 46,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही आधा फीसदी की तेजी से भी आज स्थानीय बाजार में सोने को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 7.80 डॉलर चढ़कर 1,463.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,470.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्दनाक! हैदराबाद के पास मिला एक और महिला का जला हुआ शव