khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती खरीद में नरमी से सोना लुढ़का, चांदी में आई तेजी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। ऊंचे भाव पर जेवराती खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,305.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी तेजी में 1,310.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर तेजी के साथ 14.54 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। ऊंचे दाम पर घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए उतरकर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ  32,950 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए की तेजी में 26,700 रुपए बोली गई। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 30 रुपए की बढ़त लेकर 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 10 रुपए उतरकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की जीत के बाद असदुद्दीन ओवैसी की मुसलमानों को सलाह