Publish Date: Tue, 02 Apr 2019 (17:22 IST)
Updated Date: Tue, 02 Apr 2019 (17:25 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 180 रुपए की गिरावट में 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से लंदन का सोना हाजिर 1.35 डॉलर की गिरावट में तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,291.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की नरमी के साथ 15.00 डॉलर प्रति औस बिकी।