जेवराती मांग से चांदी उछली, सोना भी चमका, जानिए क्‍या रहे भाव

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2019 (15:55 IST)
नई दिल्ली। कम भाव पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 35 रुपए चमककर 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 340 रुपए के उछाल के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

सोना शुक्रवार को 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातु बढ़त के साथ बंद हुए।

लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,291.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की बढ़त में 1,297.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 15.09 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

चैंपियन्स ट्रॉफी की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा की मुरीद हुई शमा मोहम्मद

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के यहां ED की रेड, कार्रवाई को उन्होंने षड्यंत्र करार दिया

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने ICC Champions Trophy जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

महू में अब शांति, चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद जुलूस के दौरान हुआ था पथराव व आगजनी

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से, कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

अगला लेख
More