shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर जेवराती ग्राहकी से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। ऊंचे दाम पर घरेलू जेवराती ग्राहकी कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 155 रुपए लुढ़ककर 32,875 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 630 रुपए की गिरावट के साथ 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


सोने के बीते दो दिनों से 33,000 के आंकड़े के पार बने रहने से खुदरा जेवराती ग्राहकी कम हो गई है। इस दौरान विदेशी बाजारों में भी पीली धातु पर दबाव रहा। विदेशों में शुक्रवार को लंदन का सोना हाजिर गिरावट के साथ 1,287.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट में 1,287.90 डॉलर प्रति औंस बोल गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर गिरावट में 15.56 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अखिलेश का इशारा मायावती के लिए था...