Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी हुई महंगी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की फीकी पड़ी चमक के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा खरीदारी के कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना लगातार तीन दिन की तेजी खोता हुआ 50 रुपए लुढ़ककर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 525 रुपए चमककर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 0.70 डॉलर लुढ़ककर 1,268.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,270.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजारों में लौटी रौनक और अमेरिकी बांड ईल्ड में आठ आधार अंकों की आई तेजी की बदौलत दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मजबूत हुआ है।

डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। इसके साथ ही अमेरिकी के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के जनवरी में व्यापार संबंधी बातचीत के लिए चीन जाने की खबर से अमेरिका-चीन तनाव के बढ़ने की आशंका भी कम हुई है।

इसके अलावा बुधवार को पीली धातु के छह माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में भी विदेशी बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। हालांकि अमेरिका में जारी आंशिक बंद के कारण पीली धातु की गिरावट सीमित रही है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर हालांकि 0.24 डॉलर की बढ़त में 14.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संबित पात्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में वारंट जारी