Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने और चांदी में तेजी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में मजबूत रुख के अनुरूप स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 31,660 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 300 रुपए की तेजी के साथ 38,000 रुपए प्रति किलो हो गई।


बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार विवाद में चीन द्वारा भी जवाबी कार्रवाई के बावजूद डॉलर के कमजोर होने से विदेशी सर्राफा बाजार में मजबूती आई। इस तेजी के रुख के अनुरूप यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में चालू त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से तेजी के रुख को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,202.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.17 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 50- 50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,660 रुपए और 31,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,500 रुपए पर अपरिवर्तित बने रहे।

सोने के भाव के अनुरूप ही चांदी हाजिर की कीमत 300 रुपए की तेजी के साथ 38,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 170 रुपए मजबूत होकर 37,475 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि चांदी के सिक्के पूर्व स्तर पर ही टिके रहे। चांदी सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और चांदी सिक्का बिकवाल के भाव 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर ही बंद हुए। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 169 अंक टूटा