Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 370 रुपए टूटा, चांदी में 260 रुपए की तेजी

हमें फॉलो करें सोना 370 रुपए टूटा, चांदी में 260 रुपए की तेजी
, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (20:35 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपए की गिरावट के साथ 60370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि चांदी की कीमत 260 रुपए की तेजी के साथ 74040 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60740 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 260 रुपए की तेजी के साथ 74040 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 370 रुपए टूटकर 60370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2015 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गुरुवार को एशियाई बाजार में कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में लापरवाही की हदें पार, मुर्दाघर का फ्रीजर खराब होने से शव में पड़े कीड़े