सोना 134 रुपए टूटा, चांदी में भी 169 रुपए की गिरावट

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (19:12 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 134 रुपए की गिरावट के साथ 50601 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।इसी तरह चांदी की कीमत भी 169 रुपए की गिरावट के साथ 62,787 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,735 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 169 रुपए की गिरावट के साथ 62,787 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,956 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले रिजर्व बैंक के ब्याज दर में वृद्धि करने के निर्णय के बाद बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे के सुधार के साथ 76.40 रुपए प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले एशिया में सुबह के कारोबार में सोने का कारोबार कमजोर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी 22.61 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिकी ट्रेजरी आय के बढ़ने और फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सोने की मांग कमजोर रही, जिससे सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

गेहू, जौ और प्याज से पता लगाई जाती थी प्रेगनेंसी, इतिहास में दर्ज हैं गर्भावस्था test करने के ये हैरान करने वाले तरीके

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 58 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई तेजी

अगला लेख
More