सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (18:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,274 रुपए की गिरावट के साथ 50,913 प्रति दस ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत भी 2,219 रुपए लुढ़ककर 64,809 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रात की गिरावट तथा रुपए के मूल्य में सुधार आने के साथ सोने में गिरावट आई।

रूस-यूक्रेन संकट के बीच सोना बृहस्पतिवार को 1,656 की जोरदार तेजी के साथ 51,627 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत भी 2,219 रुपए लुढ़ककर 64,809 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,028 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कच्चे तेल की कीमत उच्च्तम स्तर से कम होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बीच अन्य देशों की मुद्राओं के अनुरूप शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे के सुधार के साथ 75.26 पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमत में कल रात आई गिरावट के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 1,274 रुपए की कमी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,913 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा, जबकि चांदी की कीमत भी मामूली बढ़त के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

अगला लेख
More