RBI के आंकड़ों से मिली जानकारी, चालू खाते के घाटे में आई कमी, आया GDP के 0.2 प्रतिशत पर

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2023 (18:11 IST)
मुंबई। देश का चालू खाता घाटा (कैड) वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर यानी जीडीपी का 0.2 प्रतिशत रह गया। मंगलवार को जारी आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। व्यापार घाटे में कमी और सेवा निर्यात में जोरदार वृद्धि के कारण कैड कम हुआ। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कैड में गिरावट की मुख्य वजह मजबूत सेवा निर्यात के साथ व्यापार घाटे में रही थी।
 
आरबीआई ने कहा कि भारत का कैड 2022-23 की चौथी तिमाही में घटकर 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.2 प्रतिशत) रह गया, जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में 16.8 अरब अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 2.0 प्रतिशत) और 1 साल पहले समान अवधि में 13.4 अरब अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 1.6 प्रतिशत) था। कैड किसी देश के भुगतान संतुलन का एक प्रमुख संकेतक है।
 
पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कैड में गिरावट की मुख्य वजह मजबूत सेवा निर्यात के साथ व्यापार घाटे में रही थी। इस दौरान व्यापार घाटा 71.3 अरब डॉलर से घटकर 52.6 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने कहा कि कम्प्यूटर सेवाओं से शुद्ध कमाई में वृद्धि के कारण सेवाओं से प्राप्तियां भी बढ़ी हैं।
 
समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़ा जबकि 2021-22 की चौथी तिमाही में इसमें 16.0 अरब डॉलर की कमी हुई थी। वित्त वर्ष 2022-23 में चालू खाता शेष में जीडीपी के मुकाबले 2 प्रतिशत का घाटा दर्ज किया गया जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Ujjain : युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 7 लोग हिरासत में, गांव में तनाव

FIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची लोक गायिका नेहा राठौर, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का है आरोप

Mock dril: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित 5 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी

शहबाज शरीफ पहुंचे ISI मुख्यालय, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर ली जानकारी

Indus Water Treaty : भारत के हक का पानी भारत में रुकेगा, पाकिस्‍तान से तनाव के बीच बोले PM मोदी

अगला लेख
More