चीन को बड़ा झटका, आर्थिक वृद्धि दर घटकर 3 प्रतिशत, 50 साल का दूसरा निचला स्तर

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (11:52 IST)
बीजिंग। पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे धीमी वृद्धि की रफ्तार है। इससे पहले 1974 में चीन की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही थी।
 
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 1,21,020 अरब युआन या 17,940 अरब डॉलर रहा। चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत के आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रही है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि पाबंदियां हटने के बाद से धीरे-धीरे शॉपिंग मॉल और रेस्तरां में लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है। वहीं सरकार के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि संक्रमण की मौजूदा लहर गुजर चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल डॉलर मूल्य में चीन की जीडीपी दर 2021 के 18,000 अरब डॉलर से घटकर 17,940 अरब डॉलर पर आ गई है। चीन की मुद्रा (आरएमबी) की तुलना में डॉलर में मजबूती की वजह से ऐसा हुआ है। आरएमबी में चीन की अर्थव्यवस्था 2022 में 1,21,020 अरब युआन रही, जो 2021 में 1,14,370 अरब युआन थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

LIVE: BSF का बड़ा फैसला, ऑक्ट्रोई पोस्ट पर सभी नागरिकों की आवाजाही रोकी

बांडीपोरा में मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा का कमांडर अल्ताफ लाली ढेर, पहलगाम नरसंहार में शामिल होने का दावा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 93.87 प्रतिशत छात्राएं पास

इंदौर सांसद शंकर लालवानी का चौंकाने वाला बयान, कहा पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे सिंधी शरणार्थी, सिंधी में जारी किया वीडियो

अगला लेख