dharma sangrah
✕

2020 में 3.6% बढ़ा चीन का निर्यात, नहीं पड़ा अमेरिका से प्राइस वॉर का असर

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (15:11 IST)
बीजिंग। कोरोना वायरस महामारी तथा अमेरिका के साथ शुल्क युद्ध के बावजूद बीते साल यानी 2020 में चीन के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इससे चीन का व्यापार अधिशेष 535 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
 
सीमा शुल्क विभाग के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में चीन का निर्यात 2019 की तुलना में 3.6% बढ़कर 2,600 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019 में चीन का निर्यात 0.5% बढ़ा था। इस दौरान चीन का आयात 1.1% घटकर करीब 2,000 अरब डॉलर रह गया।
 
चीन की अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव से उबरकर दुनिया के अन्य देशों की तुलना में जल्दी खुली है। चीन के निर्यातकों को इसका फायदा हुआ। इस दौरान चीन के मास्क और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की मांग काफी अधिक रही, जिसका निर्यातकों ने फायदा उठाया। इससे चीन के निर्यातकों को दुनिया के अन्य देशों के निर्यातकों की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिली।
 
चीन का निर्यात दिसंबर में सालाना आधार पर 18.1% बढ़कर 281.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात 6.5% बढ़कर 203.7 अरब डॉलर रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख