कोरोना के प्रभाव से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, आयात के साथ ही निर्यात भी बढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (11:10 IST)
बीजिंग। चीन की अर्थव्यवस्था अब कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरती दिख रही है। सितंबर में चीन के व्यापार के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं।
 
सीमा शुल्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 9.9% बढ़कर 239.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में निर्यात में 9.5% की वृद्धि दर्ज हुई थी। इसी तरह सितंबर में आयात 13.2% बढ़कर 202.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में चीन के आयात में 2.1% की गिरावट आई थी।
 
कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है। विशेषकर मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में चीन के निर्यातकों की चांदी है और वे विदेशी प्रतिद्वंद्वियों की बाजार हिस्सेदारी भी हासिल कर रहे हैं।
 
एक साल पहले की तुलना में सितंबर में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 6.6% बढ़कर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, अगस्त के 58.9 अरब डॉलर के आंकड़े की तुलना में यह काफी कम है।
 
चीन का अमेरिका के साथ लंबे समय से व्यापार विवाद चल रहा है। इसके बावजूद सितंबर में अमेरिका को चीन का निर्यात 20.5% बढ़कर 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात 24.5 प्रतिशत बढ़कर 13.2 अरब डॉलर रहा।
 
चीन दुनिया की पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोविड-19 के पूर्व के वृद्धि के स्तर पर पहुंची है। दूसरी तिमाही में चीन की वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत रही है।
 
कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है। विशेषकर मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में चीन के निर्यातकों की चांदी है और वे विदेशी प्रतिद्वंद्वियों की बाजार हिस्सेदारी भी हासिल कर रहे हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More