Hanuman Chalisa

पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने से घटी कारों की बिक्री

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (14:55 IST)
नई दिल्ली। महंगे पेट्रोल-डीजल तथा बैंकों द्वारा वाहन ऋण पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से नवंबर में घरेलू बाजार में कारों समेत यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट रही। पिछले पांच महीनों में से चौथी बार देश में यात्री वाहनों की बिक्री घटी है।
 
 
वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में कारों की बिक्री 0.91 प्रतिशत घटकर 1,79,783 इकाई रह गयी। पिछले साल नवंबर में 1,81,435 कारें बिकी थीं। उपयोगी वाहनों की बिक्री भी नवंबर 2017 के 77,807 से 10.18 प्रतिशत घटकर 69,884 इकाई पर आ गयी। हालांकि, वैनों की बिक्री 0.83 प्रतिशत बढ़कर 16,333 इकाई पर पहुंच गयी। इस प्रकार यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 फीसदी घटकर 2,66,000 रही। यात्री वाहनों में कारें, उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं।
 
 
सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने आंकड़े जारी करते हुए कहा, 'यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह बाजार में ग्राहक धारणा का कमजोर रहना है। ब्याज दर और ईंधनों की कीमतें बढ़ रही हैं। बाजार में तरलता की कमी भी इसकी वजह रही है।'
 
 
माथुर ने बताया कि इस बार त्योहारी मौसम भी वाहन उद्योग के लिए उतना अच्छा नहीं रहा जितना आम तौर पर होता है। इसके अलावा साल के अंतिम महीनों में डीलर तथा कंपनियां भी तैयार वाहनों का बेड़ा कम करने की कोशिश में हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख