sundarkand

आर्थिक फैसलों पर हावी रहेंगे राजनीतिक कारक : एसोचैम

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:19 IST)
नई दिल्ली। उद्योग संगठन एसोचैम का कहना है कि गुजरात के चुनाव समाप्त होने और अगले साल कई राज्यों में विधानसभा तथा 2019 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अब सरकार के आर्थिक फैसलों पर राजनीतिक कारक हावी रहेंगे।
 
संगठन ने एक नोट में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में चुनाव होने हैं। निश्चित रूप से केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपनी नीतियों में मतदाताओं की भावनाओं का ध्यान रखेंगी। 
 
श्रम कानूनों में सुधार जैसे कठोर कानून आम लोगों की भावनाओं के खिलाफ होंगे और इसलिए इस संबंध में भारतीय कंपनियों की उम्मीदें फिलहाल परवान नहीं चढ़ पाएंगी।
मौजूदा राजनीतिक-आर्थिक माहौल में एक उम्मीद की किरण यह है कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को और सरल बनाया जाएगा तथा कर की दरों में कमी की जाएगी।
 
एसोचैम के नोट में कहा गया है कि व्यापारियों के लिए जीएसटी सहज नहीं रहा है। राजनीतिक दलों के लिए व्यापारी एक बड़ा दबाव समूह है तथा गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जीएसटी का मुद्दा फोकस बना रहा। इसके अलावा बजटीय प्रस्तावों से लघु तथा मध्यम उद्यमों के लिए बेहतरी की शुरुआत होगी। कम समय में रोजगार सृजन में उनकी भूमिका को महत्व दिया जा रहा है। अगले लोकसभा चुनाव से पहले रोजगार सृजन सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

LIVE: कोलकाता में भीषण आग, 9 मौतें, ट्रंप ने होर्मुज़ पर कब्ज़े का दावा दोहराया, ईरान ने उड़ाया मज़ाक

सपा नेता आज़म ख़ान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से है कनेक्शन?

अगला लेख