लता मंगेशकर के जीवन से 8 अंक का था नजदीकी रिश्ता, अंतिम सफर तक जारी रहा

Webdunia
रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (21:14 IST)
नई दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर के जीवन में 8 अंक का काफी महत्‍व रहा था और आंकड़ों में यह बात स्पष्ट नजर आती है। लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

क्रिकेट के आंकड़ेबाज श्रीकांत पोद्दार ने बेंगलुरु से फोन पर लताजी के जीवन और 8 अंक से उनकी नजदीकी के बारे में बताया। श्रीकांत ने बताया कि उनके जीवन में अंक 8 कई जगह पर मिलता है। लता जी का जन्म 28 सितम्बर को हुआ था। वे 8 जनवरी को अस्पताल गई थीं और 28 दिन अस्पताल में रही थीं।

उनका छह फरवरी को निधन हुआ यानी 6 और 2 को जोड़े तो आठ बनता है। उन्होंने 35 भाषाओं में गाने गाए, जिसका जोड़ भी 8 है। श्रीकांत ने बताया कि लताजी का बचपन का नाम हेमा था जो अंग्रेजी के एच से शुरू होता है और एच अंग्रेजी वर्णमाला का आठवां अक्षर है।

वह आठ दशक से गायन से जुड़ी रही। वह आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर हम सभी को छोड़कर चली गईं। लताजी के नाम में अक्षर ल से लय और ता से ताल यानी कि वो हमेशा लय और ताल में थीं। लताजी के नाम को अंग्रेजी में लिखे लता को देखेंगे एल अंग्रेजी वर्णमाला का 12वां अक्षर है जबकि ए पहला, टी बीसवां और ए पहला।

इस तरह देखें 12+1+20+1=34 और 3+4=7 यानी इनके नाम में ही संगीत के सात सुर थे। अंत में यह बात है कि लता के एल को शुरू से उठाकर अंत में रख दें तो बनेगा अटल, इस प्रकार लताजी का नाम हमेशा अटल रहेगा।(वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में साथ नजर नहीं आएंगे भगवान राम और रावण, जानिए इसके पीछे की वजह

सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ा सारा तेंदुलकर का दिल, एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद हुआ ब्रेकअप!

Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर का धमाकेदार डेब्यू, पिंक कॉर्सेट-स्कर्ट पहन रेड कारपेट पर किया वॉक

कान फिल्म फेस्टिवल में छाई अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट, वर्ल्ड प्रीमियर में देर रात तक रहा दर्शकों का जमावड़ा

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख