Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाल किताब अनुसार सूर्य के अशुभ होने से होती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए 5 उपाय

Advertiesment
lal kitab
हमारे शरीर में कुछ विशेष स्थान पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। यदि वह खराब हो या कि उसे खराब कर लिया गया हो तो हर ग्रह व्यक्ति को कुछ न कुछ बीमारी जरूर देता है। आओ जानते हैं कि सूर्य ग्रह से होती है कौनसी बीमारियां और क्या हो सकता है उसका इलाज। यहां सामान्य जानकारी प्रस्तुत है।

 
सूर्य की बीमारी:-
दिमाग समेत शरीर का दायां भाग सूर्य से प्रभावित होता है।
 
1.सूर्य के अशुभ होने पर शरीर में अकड़न आ जाती है।
2.मुंह में थूक बना रहता है। मुंह और दांतों में तकलीफ हो जाती है।
3.दिल का रोग हो जाता है, जैसे धड़कन का कम-ज्यादा होना। 
4.सिरदर्द बना रहता है। व्यक्ति अपना विवेक खो बैठता है।
5. बेहोशी का रोग हो जाता है।
 
 
सामान्य उपाय :
1.प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
2.रविवार का व्रत रखना चाहिए। पिता का सम्मान करें।
3.मुंह में थोड़ासा गुड़ डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से निकलें।
4.सोना, गेहूं, गुड़ या तांबे का दान करना चाहिए या बहते पानी में गुड़ प्रवाहित करें। 
5.कुंडली में सूर्य जिस भाव में अशुभ होकर स्थित हो उस भाव और ग्रह अनुसार उपाय करें।
 
इसके अलावा घर की पूर्व दिशा वास्तुशास्त्र अनुसार ठीक करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, गायत्री मंत्र का जाप करें या ॐ रं रवये नमः या ॐ घृणी सूर्याय नमः 108 बार (1 माला) जाप करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिथुन राशि वाले रहें इन 3 राशि वालों से सावधान