आपने शनि ग्रह पीड़ा से मुक्ति के लिए कई उपाय पढ़ें या करें होंगे लेकिन हम आपको लाल किताब के अनुसार कुछ अद्भुत ही उपाय बता रहे हैं जिन्हें करके आप शनि पीड़ा से मुक्ति हो जाएंगे।
1. अपने घर में शहद रखें और थोड़ा बहुत शहद खाते रहें साथ ही किसी भी शनिवार को मंदिर में शहद का दान करें।
2. अंधे, दिव्यांग, गरीब, विधवा, अबला या सफाईकर्मियों को समयानुसार एक बार भोजन जरूर कराएं।
3. जुआ, सट्टा ना खेलें, शराब ना पीएं। भैरव मंदिर में शराब चढ़ाएं।
4. शमी के पेड़ को शनिवार के दिन जल अर्पित करना या उचित दिशा में कहीं पर भी शमी का वृक्ष लगाना।
5. पिता और पुत्र का कभी अनादर ना करें। आंख, दांत और आंत हमेशा साफ और मजबूत बनाए रखें।
शनि के रत्न : शनि के लिए अक्सर नीलम रत्न को पहने की सलाह दी जाती है। नीलम की ही तरह एक रत्न है लाजवर्त, कुछ लोग इसे नीलम समझकर पहनने हैं। नीलम के दो उपरत्न है, लीलिया, जमुनिया, नीली, नीला टोपाज, लाजवर्त, सोडालाइट, तंजनाईट आदि।। नीलम के प्रकार- 1. जलनील, 2. इन्द्रनील। शनि ग्रह के लिए तीन तरह की अंगूठी होती है, पहला नीलम की अंगूठी, दूसरा लोहे की अंगूठी और तीसरा घोड़े के नाल की अंगूठी। लोहे के छल्ले या अंगुठी को शनि का छल्ला कहा जाता है। नीलमणि : यह नीलम की ही तरह होती है।
About Writter
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें