suvichar

शनि यदि है छठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (10:27 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां छठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : किस्मत लिखने का मालिक। भैंस पालना या दूध का धंधा लाभदायक हो सकता है। संपत्ति, यश और अधिकार में से कोई एक चीज ही मिलेगी। यदि शादी के 28 साल के बाद होगी तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि केतु अच्छी स्थित में हो जातक धन, लाभदायक यात्राओं और बच्चों के सुख का आनंद पाता है। यदि शनि नीच का हो तो शनि से संबंधित चीजें हानि पहुंचा सकती है। खासकर तब, जब शनि वर्षफल में छठवें भाव में हो। आपका शरीर सुंदर, पुष्ट और निरोगी होगा। पाचनशक्ति अच्छी होगी।
 
 
5 सावधानियां :
1. 39 साल की उम्र के बाद ही मकान बनवाएं।
2. शराब न पिएं।
3. चमड़ा, लोहा आदि खुद ना खरीदें। पहले भी नहीं।
4. ब्याज का धंधा ना करें।
5. फालतू के खर्चें न करें।
 
 
क्या करें : 
1. दुर्गा माता की उपासना करें।
2. बहनों की सेवा करें और कन्याओं को भोजन कराते रहें।
3. सांप को दूध पिलाएं।
4. नदी या बहते पानी में नारियल और बादाम बहाएं।
5. काले कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाएं।
6. यदि शनि ग्रह से संबंधित काम रात में किया जाय तो हमेशा लाभदायक परिणाम मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

अगला लेख