Hanuman Chalisa

चंद्र यदि दसवें भाव में है तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 16 मई 2020 (10:12 IST)
चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में चंद्रमा बली और दसवें भाव में मंदा होता है। शनि की राशियों में चंद्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां दसवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : जहरीला पानी या पहाड़ी की रुकावट से बंद पड़ा पानी। आंकड़े के दूध समान। दूसरों को भी नहीं पड़ने देना और खुद भी नहीं पढ़ेगा। दवाई के कार्य में लाभ हो सकता है। शनि प्रभावित दसवें घर में यदि जातक शनि और चंद्र के मंदे कार्य नहीं करता है तो चंद्र 90 वर्ष की आयु निर्धारित करता है। शनि और चंद्र शत्रु है अत: ऐसा माना जाता है कि रोग होने के समय तरल रूप में ली गई दवाएं असरकार नहीं होगी। लेकिन यदि दवाएं शुष्क है तो तेजी से असर होगा। यदि जातक सर्जन है अकूत धन और प्रसिद्धि अर्जित करेगा। चौथा भाव रिक्त है तो धन की वर्षा होगी। यदि शनि पहले भाव में स्थित है तो विपरीत लिंगी के कारण विनाश होगा। शनि से संबंधित वस्तुएं और व्यवसाय जातक के लिए फायदेमंद साबित होगा।
 
चंद्र की सावधानियां :
1. रात में दूध ना पिएं।
2. शराब, मांस, और व्यभिचार से बचें।
3. दुधारू पशु ना पालें।
4. माता पिता का ध्यान रखें।
5. नास्तिक विचारों से दूर रहें।
 
क्या करें : 
1. तीर्थ यात्राओं से भाग्य खुलेगा।
2. एकादशी या प्रदोष का व्रत रखें।
3. शनिवार को छाया दान करें।
4. चंद्र से संबंधित वस्तुएं मंदिर में दान करें।
5. बारिश अथवा बहती नदी का जल किसी कंटेनर में भरकर घर के भीतर रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जुलाई, 2026)

25 July Birthday: आपको 25 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख