Hanuman Chalisa

लाल किताब अनुसार मंगलवार को करेंगे ये 10 कार्य तो संकट कटेगा और मिलेगा सुख अपार

अनिरुद्ध जोशी
कहते हैं कि मंगल तो मंगलकर्ता है। मंगल अच्छा तो जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा। मंगल का काम है मंगल करना। मंगल अशुभ होता है मांस खाने से। भाइयों से झगड़ने से और क्रोध करने से। मंगल का शासन आपके रक्त पर ‍अधिक होता है इसीलिए रक्त की खराबी भी मंगल के अशुभ की निशानी है।
 
 
लाल किताब के अनुसार मंगल नेक के देवता हनुमानजी और बद के देवता वेताल, भूत या जिन्न है। अच्छा है तो सेनापति, राजा या नेतृत्वकर्ता, बुरा है तो अपराधी, गुंडा या चोर। मंगलदेव को मांस खाना पसंद नहीं है। पराई स्त्री को देखना और झूठ बोलना भी पसंद नहीं।


मंगल अच्छाई पर चलने वाला है ग्रह है किंतु मंगल को बुराई की ओर जाने की प्रेरणा मिलती है तो यह पीछे नहीं हटता और यही उसके अशुभ होने का कारण है। सूर्य और बुध मिलकर शुभ मंगल बन जाते हैं। दसवें भाव में मंगल का होना अच्छा माना गया है। मंगल को शुभ माना गया है जैसे एक ही भाव में सूर्य व बुध की बुधादित्य युति हो, तो मंगल शुभ होता है। आओ मंगलवार के दिन मंगल को शुभ बनाने के लिए करें ये 5 उपाय। इनसे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी, आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी, हर तरह के संकट कटेगा।
 
 
1. मंगल को नीम के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार करें। हो सके तो इस दिन कहीं पर नीम का पेड़ लगाएं।
 
2. मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की उपासना करें। फिर किसी भी हनुमान मंदिर में मंगरवार को नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला, पान का बीड़ा और गुड़ चना चढ़ाएं। गुड़ खाएं और खिलाएं। 

 
3. मंगल खराब की स्थिति में सफेद रंग का सुरमा आंखों में डालना चाहिए। सफेद ना मिले तो काला सुरमा डालें।

4. बहते पानी में तिल और गुड़ से बनी रेवाड़ियां प्रवाहित करें या खांड, मसूर व सौंफ का दान करें।

 
5. मीठी तंदूरी रोटी कुत्ते को खिलाएं या लाल गाय को रोटी खिलाएं।

6. बुआ अथवा बहन को लाल कपड़ा दान में दें। 

 
7. रोटी पकाने से पहले गर्म तवे पर पानी की छींटे दें।

 
8. मंगलवार के दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, लाल चंदन और लाल रंग की मिठाई चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।

9. मंगलवार के दिन मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से आर्थिक परेशानी हट जाती है।

10. मंगलवार को बढ़ के पत्ते पर आटे के पांच दीपक बनाकर रखें और उन्हें हनुमानजी के मंदिर में प्रज्वलित करके रख आएं।
 
 
नोट : उक्त उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें और जानिए मुहूर्त, पूजा विधि एवं पारण का समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 जुलाई, 2026)

09 July Birthday: आपको 9 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी कथा का आध्यात्मिक संदेश जानें

अगला लेख