ramcharitmanas

2023 में खरीद रहे हैं नया घर तो जान लें 5 काम की बातें, पछताने से बच जाएंगे

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (18:44 IST)
Lal kitab Astrology 2023 : यदि आप नए वर्ष 2023 में खुद का घर खरीद रहे हैं या प्लाट खरीद कर बनवा रहे हैं तो आप लाल किताब के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण बातों को जरूर जान लें वर्ना हो सकता है कि आपको पछताना पड़े, क्योंकि हमारा घर ही हमें ऊंचाईयों पर ले जाता है या खाक में मिला देता है। जहां रहते हैं वहां का असर आप रोक नहीं सकते। जानें 5 खास बातें।
 
1. दक्षिणमुखी मकान : लाल किताब के अनुसार कभी भी दक्षिणमुखी मकान नहीं खरीदना चाहिए। खरीद लिया है तो फिर दक्षिण के द्वार को बदलकर उत्तर या पूर्व में कर देंगे तो तुरंत लाभ मिलेगा। द्वार से चार गुना दूर नीम का पेड़ लगा देंगे तो दक्षिण का असर खत्म हो जाएगा। यदि प्लाट पर मकान बनाने का विचार कर रहे हैं तो प्लाट बेच दें।
 
2. मकान की गली : मकान के दाहिने, बाएं या पीछे कोई गली हो, तो उसे बंद नहीं करना चाहिए। वहां खेती या बागबानी भी नहीं करना चाहिए। गली में किसी भी प्रकार का अवरोध डालने से संतान के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। यदि कोई गली किसी कारण बंद करनी ही पड़े, तो प्रति वर्ष 5 किलो साबुत उड़द को जलधारा में बहाना चाहिए।
 
3.कॉर्नर : लाल किताब अनुसार, नुक्कड़ या तीन तरफ से खुला मकान भी ठीक नहीं होता है। ऐसे मकान में रहने वालों को धनहानी, परिवार में वैमनस्य, क्लेश और बिगड़ैल औलाद के कारण दुखी होना पड़ता है।
 
4. टॉयलेट और बाथरूम : लाल किताब के अनुसार शौचालय और सीढ़ियों पर राहु का वास रहता है अत: इसे वास्तु अनुसार बनाकर साफ सुथरा रखना चाहिए। सीढि़यां अगर सही दिशा में बनी हों, तो इस पर चढ़ने उतरने वाले दिन-रात प्रगति करते हैं। शौचालय और बाथरूम दोनों एकसाथ नहीं होना चाहिए। सीढि़यों का प्रत्येक पायदान बराबर होना चाहिए और सीढि़यां हमेशा विषम संख्या में हों।
5. मकान के आसपास के वृक्ष, ग्रहों के मकान : तीन तरह के मकान अच्छे नहीं होते शनि, राहु और केतु वाले मकान नहीं लेना चाहिए। अर्थात जिस मकान के आसपास कीकर, आम और खजूर के वृक्ष हो, मकान के भीतर तलघर हो, पीछे की दीवार कच्ची हो तो यह मकान खराब शनि का माना जाएगा। दूसरा कोई मकान सुनसान इलाके में हो, भीतर से डरावना लगता हो या घर के आसपास मांस या शराब की दुकान हो और जिसके आसपास बबूल और कैक्टस जैसे झाड़ या पौधे लगे हो वह खराब राहु का मकान होता है।
 
इसी तरह कोने के मकान केतु का होता है। यह अच्छा भी हो सकता है और खराब भी। यदि तीन तरफ मकान एक तरफ खुला या तीन तरफ खुला हुआ और एक तरफ कोई साथी मकान या खुद उस मकान में तीन तरफ खुला होगा तो यह केतु का मकान होगा। केतु के मकान में नर संतानें लड़के चाहे पोते हों लेकिन कुल तीन ही होंगे। इस मकान में बच्चों से संबंधित, खिड़कियां, दरवाजे, बुरी हवा, अचानक धोखा होने का खतरा रहता है। हो सकता है कि मकान के आसपास इमली का वृक्ष, तिल के पौधे या केले का वृक्ष हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

अगला लेख