Hanuman Chalisa

लाल किताब के अनुसार गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने के 15 उपाय

अनिरुद्ध जोशी
कई बार ऐसा होता है कि रोग तो कोई है ही नहीं फिर भी व्यक्ति बीमार सा ही रहता है। जैसे पेट में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है तब भी पेट दुखता रहता है। इसके अलावा कई बार यह भी होता है कि लोग किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। कुछ लोग अस्पताल के चक्कर काटते काटते जिंदगी गुजर जाती है पर रोग समाप्त नहीं होता है। ऐसे में लाल किताब के कुछ उपाय आजमा सकते हैं परंतु शर्तों के साथ।
 
 
कहते हैं कि लाल किताब के उपाय तब असर करते हैं जबकि आप शनि, राहु और केतु के कोई मंदे कार्य नहीं करते हो या आपने अपने कर्मों को शुद्ध कर रखा हो। इसके अलावा यदि आप योग एवं आयुर्वेद के नियमों के अनुसार अपना जीवन पालन करते हैं तो भी आप रोग से छुटकारा पा सकते हैं या आपको किसी भी प्रकार का कोई रोग नहीं होगा। खैर आप जानिए लाल किताब के अनुसार किसी भी गंभीर रोग को ठीक करने के उपाय।
 
 
1. सिरहाने कुछ रुपए-पैसे रख कर प्रात: सफाईकर्मी को दे दें।
2. प्रति माह गाय, कौए और कुत्तों को मीठी रोटियां खिलाएं।
3. पका हुआ सीता फल कभी-कभी मंदिर में रख आएं।
4. रक्तचाप, घबराहट या अनावश्यक भय के लिए रात को सोते समय दूध या पानी भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें या देहली के बाहर ढोल दें।
5. कान की बीमारी के लिए काले-सफेद तिल सफेद और काले कपड़े में बांधकर जंगल या किसी सुनसान जगह पर गाड़कर आ जाएं।
 
6. जब भी श्मशान या कब्रिस्तान से गुजरना तो तांबे के सिक्के उक्त स्थान पर डालने से दैवीय सहायता प्राप्त होगी।
7. यदि आंखों में पीड़ा हो तो शनिवार को चार सूखे नारियल या खोटे सिक्के नदी में प्रवाहित करें।
8. शुगर, जोड़ों का दर्द, मूत्र रोग, रीढ़ की हड्डी में दर्द के लिए काले कुत्ते की सेवा करें।
9. बुखार न उतरें तो तीन दिन लगातार गुड़ और जौ सूर्यास्त से पूर्व मंदिर में रख आएं।
10. नित्य हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानजी को गुड़ चने चढ़ाएं और हो सके तो चौला चढ़ाएं।
 
11. शनि संबंधी रोग से बचने के लिए शनिवार को छाया दान करें।
12. मंगल या शनिवार को पानीदार एक नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें। वारने के बाद उसे किसी देवस्थान पर जाकर अग्नि में जला दें। ऐसा परिवार के जिस सदस्य पर संकट हो उसके ऊपर से वारें।
13. दोनों कान छिदवाकर उसमें सोने का तार 43 दिन तक डाल कर रखें। इससे राहु और केतु संबंधी दोष व रोग दूर होते हैं।
14.काला और सफेद दोनों रंग दोरंगी कंबल लेकर उसको 21 बार खुद पर से वारकर उसे किसी मंदिर में या गरीब को दान कर दें। यह उपाय राहु और केतु के रोग दूर करता है।
15. मंगलवार को सफेद सुरमा आंखों में लगाए, शनिवार को नाभि पर घी लगाएं, मंगलवार को कीकर या नीम की दातुन करें और शुक्रवार को दही से स्नान करें।
 
चेतावनी : उपरोक्त उपाय जानकारी हेतु हैं। किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से अपनी कुंडली की जांच करवाकर ही उपाय कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

अगला लेख