Publish Date: Wed, 11 Aug 2021 (17:11 IST)
Updated Date: Wed, 11 Aug 2021 (17:14 IST)
लाल किताब के अनुसार वार और समय अनुसार व्यक्ति का भविष्य बताया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म सोमवार को 1 बजे से 4 बजे के बीच हुआ है तो जानिए कि कैसा होगा भविष्य और क्या करना चाहिए उपाय।
1. यदि आपका जन्म सोमवार को हुआ है और वह भी दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच और उस समय चौथे भाव में उस समय सूर्य, चंद्र या बृहस्पति हो तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संभवत: आपकी बहन की हालत ठीक नहीं होगी। आर्थिक रूप से भी आप कमजोर रहेंगे। घर का मकान बनने में कठिनाइयां होंगी। यदि उस समय बुध और शनि छठे या आठवें भाव में हैं तो परेशान और भी बढ़ जाएगी। दांपत्य जीवन भी ठीक नहीं होगा और कामकाज भी नहीं होगा। घर की महिला की सेहत ठीक नहीं रहती है।
1. ऐसी अवस्था में आपको सुरमा की एक डली लेकर उसे आडू की गुटली में रखकर दोपहर के वक्त सुनसान जमीन में गाड़ देना है। ऐसा 4 शुक्रवार को करना है।
2. इसके अलावा और एक काम करना है। घर की छत पर तालब की मिट्टी लेकर आएं और उसे कंडे जैसा थाप दें और उसके भीतर एकदम छोटी सी चांदी की डब्बी में शहद भरकर उसे उस मिट्टी में दबा दें।
3. घूमने फिरने से संबधित कार्य में बरकत होगी।
नोट : उपरोक्त उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।