shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाल किताब की ये 8 बातें चौंकाने वाली हैं लेकिन इनसे मिलता है शर्तिया समाधान

Advertiesment
lal kitab ke upay
लाल किताब के बारे आप सभी ने सुना है आइए आज हम आपको बताते हैं लाल किताब के रोचक उपाय ... 
 
* घर में सुख-शांति के लिए मिट्टी का लाल रंग का बंदर, जिसके हाथ खुले हो़, घर में सूर्य तरफ पीठ करके रखें, ऐसा रविवार को करें।
 
* चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाना, सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि देता है। यह प्रयोग गुरुवार को करें।
 
* शादी न हो रही हो या पढ़ाई में दिक्कत हो तो पीले फूलों के दो हार लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में चढ़ाएं, आपका काम जरूर होगा। यह प्रयोग गुरुवार शाम को करें।
 
* मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देना चाहिए। इससे घर की बीमारी दूर होती है।
 
* अगर किसी को अपनी नौकरी में तबादले या स्थानांतर को लेकर कोई समस्या है तो ताम्बे की गडवी/ लोटे में लाल मिर्ची के बीज डालकर सूर्य को चढ़ाने से समस्या दूर होती है। सूर्य को यह जल लगातार 21 दिनों तक चढ़ाएं।
 
* दक्षिणावर्ती शंख जहां भी रहता है, दरिद्रता वहां से पलायन कर जाती है।
 
* एकाक्षी नारियल के सिरे पर तीन के स्थान पर दो बिंदु होते हैं। इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है।
 
* गाय को अपनी थाली की रोटी खिलाने वाला सदा सात्विक और प्रसन्न रहता है। गाय का दूध पीने से बल-बुद्धि का विकास होता है। गाय का मूत्र घर के भूत-पिशाच को भगाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गरुड़ पुराण की 7 बातें याद रखेंगे तो कभी मात नहीं खाएंगे..